*रिश्ते*

        *रिश्ते* 

बड़े ही खूबसूरत हैं

सभी रिश्ते इस जहां के

बख्शीश की तरह मिले हैं

यह तो हमें आसमां से


कहीं मां-बाप की शफक़त

कहीं भाई-बहन की मोहब्बत है 

कहीं रिश्ते हैं इज्ज़त के

कहीं रिश्तों में शरारत है


यूं ही अजनबी से भी

बना लेते हैं हम रिश्ते

फिर उम्र भर सारी 

निभा लेते हैं हम रिश्ते


बिना रिश्तों के तो जहां में

न कोई रौनक है

हर रिश्ते इस जहां  के

ख़ुदा की तो इनायत है 


नहीं तोड़ो इन रिश्तों को

बड़ी नाजुक ये डोरी है

सहेज कर साथ में रख लो 

बड़ी कीमती तिजोरी है 

....🖋️ फरहाना, चंडीगढ़ ...

Comments

Popular posts from this blog

रब्बे ज़ुलज़लाल

आज का फलस्तीन

यही प्यार है