Posts

यही प्यार है

 ना देखूं तो चैन ना मिलता करार है  कोई बताए क्या होता  यही प्यार है  बगिया के फूलों पर  जब आती बाहर है  भंवरा क्यों मदहोश  मंडराता बेकरार है  दिल की लगी को  जब मिलती आवाज है  तब है मोहब्बत  या सिर्फ इकरार है  कोई बताए क्या होता  यही प्यार है          🖋️...... फरहाना

दिल के क़रीब हो तो

 *दिल के क़रीब हो तुम*  दूर रहते हो मगर मेरे दिल के क़रीब हो तुम  अजनबी नहीं मेरे मोहसिन अजीब हो तुम रात की तन्हाई में भी तेरी यादें मेरे पहलू से लगी बैठी है क्या बताऊं ऐ दोस्त इस दिल के रक़ीब हो तुम है कुछ बात तुम में जो मैं यूं मर मिटा तुम पे  भोले दिखते हो पर शातिर शदिद हो तुम भला जानो बुरा जानो तुम्हारी अपनी मर्जी है  मुझे तो इश्क तुमसे मेरे आंखों की ईद हो तुम मुझे तो इश्क की बीमारी ने बदहाल कर डाला अब तो तुम दवा मेरे और तबीब भी हो तुम नहीं कुछ याद मुझको बस तेरे नाम के सिवा  कुछ बतला भी दो ज़रा मेरे तो रफ़ीक हो तुम दूर रहते हो मगर मेरे दिल के क़रीब हो तुम  अजनबी नहीं मेरे मोहसिन अजीब हो तुम             🖋️...... फरहाना

*बदलती जिंदगी*

 *बदलती जिंदगी*  जिंदगी की शाम है ये  या शुरू नई कहानी है ठहरे हुए पानी पे  क्यों मौजों की रवानी है  एक वक्त गुजर गया यूंही  तूफान तो कब का ठहर गया  बदलते रूतो के साथ में  फिर हवा हुई दीवानी है  वो साज़ कभी था नया नया  जिससे धुन फिज़ा में बिखरते थे  अब तार भी उसके टूट गए  फिर भी गीत कोई गुनगुनानी है  कौन भला बतलाएगा  मकसद ये जीने का है क्या  जो ठहर गया वो कहां गया  जो गुजर गया वो तो फानी है  मैंने अलाव की तपिश से  पतंगे को मरते देखा है फिर भी उसकी रोशनी में मलंग है वो यही उसकी जिंदगानी है                    🖋️ ......फरहाना

खुशबू मेरे आंगन की

 *खुशबू मेरे आंगन की*  खुशबू मेरे आंगन की  मेरे रब की तू रहमत है  मांगा जिसे दिल से था  वो मेरी तू नेअमत है  तू आज इस चौखट से  रुख़सत हो जाएगी  एक नए आशियाने में  खुशियां फैलाएगी  नाज़ों से पली बेटी  तुझे हर हाल में जाना है  घर छोड़ के बाबुल का  घर अपना बसाना है  रोती हुई आंखों से  फरियाद ये मां की है  शादाब रहे हरदम  दुआ दिन रात ये मां की है जीवन में बस खुशियां हो  दुख का न रहे साया मिले प्यार वहां इतना रहे बहार तुझ पर छाया खुशबू मेरे आंगन की  मेरे रब की तू रहमत है  मांगा जिसे दिल से था  वो मेरी तू नेअमत है           ‌‌🖋️...... फरहाना

बिल्कीस तेरा गुनहगार आज़ाद हो गया

 *बिल्कीस तेरा गुनहगार आज़ाद हो गया*  इंसानियत के चेहरे पर एक बदनुमा दाग़ हो गया  बिल्कीस तेरा गुनहगार आज़ाद हो गया  वो तीन साल की बच्ची की जान लेने वाला  वो कुनबे को तेरे वीरान करने वाला हैवान तो वो था अब शैतान हो गया बिल्कीस तेरा गुनहगार आज़ाद हो गया  देश के न्यायालय की क्या ये पहचान हो गई  इन दरिंदों को छोड़ना ये न्याय के ठेकेदारों की शान हो गई  दिल मेरा इन ठेकेदारों के इंसाफ से बेज़ार हो गया  बिल्कीस तेरा गुनहगार आज़ाद हो गया  तेरी इज़्ज़त लूटने वालों का सम्मान हो रहा  ये देख इस देश की हर नारी का दिल रो रहा  जिस देश में मिट्टी को भी हम मां पुकारते जहां नारी की इज़्ज़त करना अपना धर्म मानते  वहीं एक नारी को इंसाफ, बेबस लाचार कर गया  बिल्किस तेरा गुनहगार आज़ाद हो गया             🖋️..... फरहाना

इंसान की यहां पहचान खो गई

 *इंसान की यहां पहचान खो गई*  एक अजब दौर की शुरुआत हो गई इंसान की यहां पहचान खो गई  रोती है बिलखती है इंसानियत यहां गुलामी की बेडी में जकडती जा रही है जां  कुछ बुद्धि जीवो की सरकार हो गई इंसान की यहां पहचान खो गई कैसे हैं ये लोग जाने क्या चाहते  इंसान को क्यों ये अछूत मानते ईश्वर ने बनाने में ना भेद की कोई फिर छुआछूत की गलतफहमी ये क्यों है पालते जुल्म ज्यादती चारों ओर हो गई  इंसान की यहां पहचान खो गई जानवरों से प्यार इंसान पर जुल्म है करते  फिर भी ये खुद को इंसान है समझते जानवरों के नाम पर इंसान का कत्ल आम हो गया  कुत्ता यहां पाक इंसान नापाक हो गया ये तो अब रोज की ही बात हो गई  इंसान की यहां पहचान खो गई एक अजब दौर की शुरुआत हो गए इंसान की यहां पहचान खो गई            🖋️...... फरहाना

तिरंगा

 *तिरंगा*  ऐ तिरंगा तेरी खा़तिर दिलो जां भी क़ुर्बान है  तू ही मेरी आन है तू ही मेरी शान है  तू सदा लहराता जा यूं ही गौरव से खड़ा हमको अपने देश के ध्वज पे अभिमान है  देश के वीरों ने ख़ून से सींचा तुझे  तेरी ख़ातिर सर कटा दी आंच तुझ पर आने ना दी  सरफरोशी दिल में लेकर हम भी आगे बढ़ चले  तेरी गौरव गान करने देख ले अब हम चले  भारत की संतान हम इस मिट्टी की पहचान हम  तिरंगा परचम लहराने देश के रक्षक चले  ऐ तिरंगा तेरी खा़तिर दिलो जां भी क़ुर्बान है  तू ही मेरी आन है तू ही मेरी शान है  उत्तर में है खड़ा हिमालय दक्षिण में है जल तरंग  पश्चिम में मरुस्थल तो दक्षिण में हरियाली है संग  हर दिशा हर क्षेत्र का अलग बोली अलग है रंग-रूप   सब हैं तुझ में ही समाये सबकी है पहचान तू ऐ तिरंगा तेरी खा़तिर दिलो जां भी क़ुर्बान है  तू ही मेरी आन है तू ही मेरी शान है        ‌🖋️..... फरहाना