दुआ
*दुआ* मेरा दिल गमों से चूर है या खुदा तू मुझको करार दे उन्हें जुदा तो मुझसे कर दिया तो सब्र भी मुझ में डाल दे मेरा दिल गमों से चूर है या खुदा तू मुझको करार दे बस यादें अब उनकी रह गई और वो जहां से चले गए दिल इस बात को मानता ही नहीं हकीकत तू इस पर उतार दे मेरा दिल गमों से चूर है या खुदा तू मुझको करार दे था बड़ा फक्र मुझको के साया है मुझ पर मेरे मां-बाप का अब छिन गया है वो साया तो मुझे अपनी रहमत के साए में ढांप दे मेरा दिल गमों से चूर है या खुदा तू मुझको करार दे वों जहां रहे बस खुश रहे कोई दुख तकलीफ ना हो उन्हें उनके दर्जे इतने बुलंद कर अपने आला जन्नत में उनको डाल दे मेरा दिल गमों से चूर है...