Posts

Showing posts with the label habeeb

बेअसत

बेअसत जब स्याह अंधेरा फैला था  हर ओर ज़ुल्मत का पहरा था  जब ज़ालिम पूजे जाते थे  और ग़रीब लूटे जाते थे  जब औरत की ना कोई इज्ज़त थी  बस मर्दों की ही वुक़अत थी  जब बाप इज्ज़त की ख़ातिर  अपनी बेटी को ज़िंदा दफनाता  जब ग़रीब और लाचारों की  कोई मदद को ना आता  जब गुलाम की जान का हक़ भी उसके मालिक के हाथ में होता था जब झूठ, डकैत और धोखेबाज़ी इंसान का जौहर कहलाता  हर ओर अंधेरा छाया था  हर ओर तबाही फैली थी  तब रेगिस्तान के एक गलियारे में  एक मर्दे मोमिन आया था  गुलाम, गरीब और बेबस को  अपने सीने से लगाया था  अमीर गरीब का भेदभाव  जिसने जड़ से मिटाया था  गुलाम हब्शी को भी जिसने  तख़्त पर बिठाया था  औरत को इज्ज़त देकर जिसने  घर की मलिका बनवाया था  बेटी की आमद को जिसने  रब की रहमत कहलवाया था  हर बुराई जिसके आने से  ख़त्म हुई जमाने से  वह मर्दे मोमिन मेरा रहबर है  इस दुनिया का पैगंबरﷺ है  इस दुनिया का पैगंबरﷺ है             ...