आज की हकीकत

 #*आज की हकीकत*#


आज है जिंदगी सलामत 

अपनों के संग इसे गुजार लो 

छोटी बड़ी खुशियों से 

अपनी जिंदगी सवार लो 


है मोत तो हकीकत

एक रोज तो आएगी

उसके खौफ में तुम रहकर 

ना आज को बिगाड़ लो


अभी सांसे चल रही है 

अपनी गलतियां सुधारो 

जो रूठा तुमसे कोई

उसे जाकर तुम मना लो


कल वक्त ना रहा तो 

अफसोस तुम करोगे

आज वक्त है गनीमत

इस हकीकत को जान लो


किसी की मदद कर सको तो

अपने हाथ को बढ़ा लो

ये है काम बहुत अच्छा

इससे नेकिया कमालो


आज है जिंदगी सलामत 

अपनों के संग इसे गुजार लो

छोटी-बड़ी खुशियों से

अपनी जिंदगी सवार लो

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

रब्बे ज़ुलज़लाल

आज का फलस्तीन

यही प्यार है