किसान आंदोलन
किसान आंदोलन
ना रुके कहीं ना झुके कहीं
अपना नाम अमर करवा लिया
ऐ वीर किसान मेरे देश के
नई पहचान तुमने पा लिया
जो छुप के पर्दे के पीछे से
कर रहे थे शैतानियां
उनका पर्दाफाड के लोगों को
असल चेहरा उनका दिखला दिया
ना हिंसा की ना चुप रहे
धैर्य से बस डटे रहे
हजारों मुश्किलें आइ जो
चुपचाप उसको सह गए
हक लेते हैं अपना किस तरह
ये दुनिया को दिखला दिया
ऐ वीर किसान मेरे देश के
नई पहचान तुमने पा लिया
यह जीत तो शुरुआत है
मिलकर जीत और हम को पाना है
हर बुराई से हर जुल्म से
अपने देश को बचाना है
....🖋️ फरहाना
Comments
Post a Comment