या रसूल अल्लाह

 दिल से आती एक सदा लब्बाईक या रसूल अल्लाह या रसूल अल्लाह 

शान आपकी सबसे जुदा लब्बाईक या रसूल अल्लाह या रसूल अल्लाह 

दिल से आती एक सदा लब्बाईक या रसूल अल्लाह या रसूल अल्लाह 

मेरी तो पहचान आप है

जान आप है ईमान आप है

कुर्बान मेरा सब आप पर ऐ हबीब- ए- खुदा 

या रसूल अल्लाह या रसूल अल्लाह

दिल से आती एक सदा लब्बाईक या रसूल अल्लाह या रसूल अल्लाह

आपने हमको जीना सिखाया 

खुदा से हमको है मिलवाया 

आपसा ना कोई इस जहां में आया 

या रसूल अल्लाह या रसूल अल्लाह

दिल से आती एक सदा लब्बाईक या रसूल अल्लाह या रसूल अल्लाह

आपके नाम पर जीते हैं हम 

आप की खातिर मर जाएंगे 

गुस्ताखी आपकी शान में हो 

इस बात को हम नहीं सह पाएंगे 

या रसूल अल्लाह या रसूल अल्लाह

दिल से आती एक सदा लब्बाईक या रसूल अल्लाह या रसूल अल्लाह

ताऐफ मे ज़ख्म आपने खाया 

मक्के वालों ने जुल्मों सितम आप पे ढाया 

फिर भी सभी ने आपसे शफकत मोहब्बत ही पाया 

या रसूल अल्लाह या रसूल अल्लाह

दिल से आती एक सदा लब्बैक या रसूल अल्लाह या रसूल अल्लाह

                   🖋️.... फरहाना

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

रब्बे ज़ुलज़लाल

आज का फलस्तीन

यही प्यार है