मुस्कुराना चाहिए

 *मुस्कुराना चाहिए* 


जिंदगी की मुश्किलों में हिम्मत जुटाना चाहिए 

दर्द जीवन में भी हो तो मुस्कुराना चाहिए 


एक ही जीवन है अपना क्यों रखे हम रंजिशे 

दिल में पाले नफरतें खुद पर लगाए बंदीशे


भूल कर हर गिले-शिकवे हाथ बढ़ाना चाहिए 

दर्द जीवन में भी हो तो मुस्कुराना चाहिए 


रात कितनी भी हो गहरी सुबह आती है जरूर 

गम के बादल गहरा जाए तो बरखा बन जाती है जरूर 


दिल में उम्मीदों की शम्मा जलाना चाहिए 

दर्द जीवन में भी हो तो मुस्कुराना चाहिए 


कितने ऐसे लोग हैं जिन पर जिंदगी हुई बेरहम 

हार न मानी उन्होंने जीत का लहराया परचम 


हमको भी उन जैसों से सीख लेना चाहिए 

दर्द जीवन में भी हो तो मुस्कुराना चाहिए

         🖋️...... फरहाना

Comments

Popular posts from this blog

रब्बे ज़ुलज़लाल

आज का फलस्तीन

यही प्यार है