Posts

बिटिया

 मेरे क़ौम की बेटियों  अपने आप को पहचानो  ईमान है क्या  इसे तो ज़रा जानो जिस दिल को हासिल है  अल्लाह की मोहब्बत  उस दिल को क्यों होगी  किसी और की चाहत  दुनिया को जब ख़ुदा ने  इतना हंसी बनाया  होगा जन्नत का हुस्न कैसा  जिसे रब ने ख़ुद सजाया  किसी के चाहत की ख़ातिर  अल्लाह को भूल जाना  अच्छा नहीं है सुन लो  इमान से दूर जाना अल्लाह को भी मानो  अल्लाह की भी मानो  है शैतान बड़ा दुश्मन  उसके मक्ऱ को पहचानो  दो दिन की ज़िंदगी है  आखिर तो मौत है  नहीं साथ होगा कोई  बस रब का साथ है          🖋️.... फरहाना ...

रब्बे ज़ुलज़लाल

 *रब्बे ज़ुलज़लाल*  कौन सुबह तुलू कर सूरज   डुबोता है शाम को कौन मिट्टी से बना   मिटाता इंसान को है किसका नूर फैला  आसमां में चार सु किसकी क़ुदरतो से  गुलों में है रंगो बू है कौन जो जहां को  चलाता ही जा रहा सितारों को आसमां में  फैलाता ही जा रहा किसने समंदर में  मोती बना दिया ज़मीं को चीर किसने गल्ला उगा दिया है किसके इल्म की  नहीं कोई इंतेहा है किसके कब्जे़ में  ये ज़मीन ओ आसमां वह एक ही जो सबका  खालिक है मालिक भी वो एक जिसका कोई भी  शरीक ही नहीं वो अल्लाह है अल्लाह है अल्लाह ही तो है  तेरा मेरा सब का वो रब्बे ज़ुलज़लाल                   ...🖋️ फरहाना ...

मैं तेरा उम्मती

 *मैं तेरा उम्मती*  ए खुदा के मेरे  महबूब ए रसूल तुझ को मेरा सलाम  मैं हूं तुझ पे कुर्बान  तू मेरा है नबी  मैं तेरा उम्मती मैं तेरा उम्मती  मैं तेरा उम्मती ये तो दुनिया  अंधेरों में डूबी थी बस हर तरफ जुल्म का दौड़ दौरा ही था बुत खुदा बन गए कुफ्र पलने लगा दुनिया से इंसाफ  जेसे मरने लगा  कहीं जुल्मों सितम कहीं थी सिसकियां  कहीं इंसानियत की  उठ रही थी आरथियां कोई बेबस बड़ा  कोई बेखौफ था  हर तरफ जुल्म का  एक अजब दौर था  आप की आमद से  हर शय बदलने लगी दिल में इंसानियत  फिर चमकने लगी  जिसने देखा  वो शैदा हुआ आप पर  ककंरो पत्थरों  ने भी कलमा पढ़ा ए खुदा के मेरे  महबूब ए रसूल  तुझ को मेरा सलाम  मैं हूं तुझ पर कुर्बान  तू मेरा है नबी  मैं तेरा उम्मती  मैं तेरा उम्मती  मैं तेरा उम्मती      🖋️ फरहाना

Manzil

 *मंज़िल*  कितनी बार मुझको तुम, रौंदोगे ठुकराओगे.... कब तलक ऐ मेरी मंजिल, दूर मुझसे जाओगे.... रोज़ ही मैं सोचती हूं, क्यों ये धोखे खा रही हूं .... आखिर अपने प्यास को, क्यों मिटा नहीं पा रही हूं .... क्या एक चींटी से भी, कमजोर मेरा आत्मबल है ..... या फिर हारने के, डर से मैं घबरा रही हूं..... मेरे अपनों की मुझ पर, है उम्मीदें बड़ी... इसलिए अपनी काबिलियत को, घिस घिस चमका रही हूं .... रह जाएगी एक खलिश, जो पा न सकी मैं तुझको तो ..... फिर मैं अपनी आस की ये, लौ को क्यों बुझा रही हूं ..... छोड़ हर निराशाओं को, फिर हुई तैयार मैं....  ऐ मेरी मंजिल मैं तुझको, पाने आ रही हूं....                        🖋️...... फरहाना....

यही प्यार है

 ना देखूं तो चैन ना मिलता करार है  कोई बताए क्या होता  यही प्यार है  बगिया के फूलों पर  जब आती बाहर है  भंवरा क्यों मदहोश  मंडराता बेकरार है  दिल की लगी को  जब मिलती आवाज है  तब है मोहब्बत  या सिर्फ इकरार है  कोई बताए क्या होता  यही प्यार है          🖋️...... फरहाना

दिल के क़रीब हो तो

 *दिल के क़रीब हो तुम*  दूर रहते हो मगर मेरे दिल के क़रीब हो तुम  अजनबी नहीं मेरे मोहसिन अजीब हो तुम रात की तन्हाई में भी तेरी यादें मेरे पहलू से लगी बैठी है क्या बताऊं ऐ दोस्त इस दिल के रक़ीब हो तुम है कुछ बात तुम में जो मैं यूं मर मिटा तुम पे  भोले दिखते हो पर शातिर शदिद हो तुम भला जानो बुरा जानो तुम्हारी अपनी मर्जी है  मुझे तो इश्क तुमसे मेरे आंखों की ईद हो तुम मुझे तो इश्क की बीमारी ने बदहाल कर डाला अब तो तुम दवा मेरे और तबीब भी हो तुम नहीं कुछ याद मुझको बस तेरे नाम के सिवा  कुछ बतला भी दो ज़रा मेरे तो रफ़ीक हो तुम दूर रहते हो मगर मेरे दिल के क़रीब हो तुम  अजनबी नहीं मेरे मोहसिन अजीब हो तुम             🖋️...... फरहाना

*बदलती जिंदगी*

 *बदलती जिंदगी*  जिंदगी की शाम है ये  या शुरू नई कहानी है ठहरे हुए पानी पे  क्यों मौजों की रवानी है  एक वक्त गुजर गया यूंही  तूफान तो कब का ठहर गया  बदलते रूतो के साथ में  फिर हवा हुई दीवानी है  वो साज़ कभी था नया नया  जिससे धुन फिज़ा में बिखरते थे  अब तार भी उसके टूट गए  फिर भी गीत कोई गुनगुनानी है  कौन भला बतलाएगा  मकसद ये जीने का है क्या  जो ठहर गया वो कहां गया  जो गुजर गया वो तो फानी है  मैंने अलाव की तपिश से  पतंगे को मरते देखा है फिर भी उसकी रोशनी में मलंग है वो यही उसकी जिंदगानी है                    🖋️ ......फरहाना